फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: गैंगस्टर एक्ट में वांछित नीलू यादव ने किया कोर्ट में सरेंडर, पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में लिया

Thu, 03 Oct 2024 12:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: किशोरी दुष्कर्म कांड में सह आरोपी नीलू यादव गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। उसने दूसरी बार कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में लिया है।
विज्ञापन
हिरासत में नीलू यादव को ले जाती पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में किशोरी दुष्कर्म कांड में सह आरोपी नीलू यादव ने कोर्ट में दूसरी बार सरेंडर कर दिया। इस बार वह गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित था। यह अजब संयोग है कि नीलू यादव ने पिछली बार तीन सितंबर को सरेंडर किया था। अब दूसरी बार उसने तीन अक्टूबर को समर्पण किया है।

विज्ञापन

खास बात यह है कि दोनों बार वह पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा। पिछली बार उसकी तलाश में पुलिस की 12 टीमें लगीं थीं, जबकि इस बार पांच टीमें उसकी तलाश में जुटीं थीं। पुलिस ने नीलू यादव पर 22 मुकदमे होने के कारण गैंगस्टर तामील किया था।
हाल में ही वह जानलेवा हमले के एक मामले में जमानत पर छूटकर बाहर आया था, तबसे पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गुरुवार को नीलू चुपके से जिला एवं सत्र न्यायालय में पहुंच गया और अपने वकील के माध्यम से कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें