यूपी के कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बागेश्वर धाम से दर्शन कर पीलीभीत लौट रहे श्रद्धालुओं की कार शनिवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पीलीभीत थाना पुरनपुर गांव सिमरा निवासी रामपाल (65) की मौत हो गई। जबकि उनके पत्नी, बेटा और भाई भी घायल हो गए। जबकि मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी पत्नी विमला उर्फ चंपादेवी (56) ने दम तोड़ दिया। जबकि उनका बेटा धर्मेद्र और भाई रामकिशन मेडिकल कॉलेज तिर्वा में जीवन-मौत से संघर्ष कर रहे हैं।