फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: एक्सप्रेसवे पर डंपर में घुसी कार, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Sun, 08 Dec 2024 10:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे कार हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में कार सवार पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
कन्नौज में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ से शादी समारोह से आगरा जा रहे कार सवार दंपती आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गए। हादसे में पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

विज्ञापन


आगरा के कालिंदरी बिहार कॉलोनी डी 909 निवासी महेंद्र सिंह (40) पत्नी सोनिया सिंह के साथ रविवार देर शाम को लखनऊ से एक शादी समारोह से शामिल होकर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से थार से घर जा रहे थे। ठठिया क्षेत्र के बहसुईया गांव के पास पहुंचे तो आगे चल रहे डंपर में थार जा घुसी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने महेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक हसीब अहमद ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घायल महिला का इलाज चल रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें