फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: बीएससी छात्र की मौत…जिम संचालक पर शक्तिवर्धक पाउडर पिलाने का आरोप, परिजनों और ग्रामीणों का हंगामा

Fri, 26 Dec 2025 12:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: तालग्राम थाना क्षेत्र में जिम संचालक द्वारा दिए गए शक्ति वर्धक पाउडर के सेवन से सेना की तैयारी कर रहे बीएससी छात्र की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और थाने में लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में तालग्राम थाना क्षेत्र के कलकत्ता पुरवा कुडरा के युवक की इलाज के दौरान कानपुर में बृहस्पतिवार को देर शाम मौत हो गई। परिजनों ने जिम संचालक पर शक्ति वर्धक पाउडर पिलाने का आरोप लगाया है। परिजन और सैकड़ों की संख्या में लोग शुक्रवार सुबह थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  कलकत्ता पुरवा निवासी सत्यप्रकाश ने बताया कि उसका चचेरा भाई विकास (20) बीएससी में पढ़ाई कर रहा था।

विज्ञापन

साथ ही, सेना में भर्ती होने की तैयारी भी करता था। इसके लिए कस्बा तालग्राम में एक जिम सेंटर पर अभ्यास करने जाता था। आरोप है कि वहां के जिम संचालक ने शक्ति वर्धक पाउडर पिलाया और पीने को भी दिया। इससे भाई की हालत बिगड़ गई। कानपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसने 14 दिसंबर को जिम संचालक के खिलाफ पुलिस से लिखित शिकायत भी की थी। थाना प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें