फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, बोले- माफी मांगने के बाद भी मार डाला

Sun, 15 Feb 2026 01:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: छिबरामऊ के कुंअरपुर में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। पिता ने पुरानी रंजिश और धमकी के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुर के पास एक पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह ग्रामीणों ने शव को पेड़ पर लटका देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान सौरभ वाल्मीकि (18) पुत्र  मिंटू वाल्मीकि उसके पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर की गई।

विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल से संपर्क करने पर मृतक के पिता और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे पिता ने आरोप लगाया कि एक दिन पहले युवक के किसी घर में घुसने की बात को लेकर विवाद हुआ था। उनका कहना है कि घरवालों ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी।

Trending Videos
विज्ञापन

http://

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पिता के अनुसार उन्होंने स्वयं हाथ जोड़कर माफी भी मांगी थी, लेकिन इसके बावजूद उनके बेटे की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें