इलाके में बढ़ाई जाए गश्त
इसकी शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पुलिस की लापरवाही के चलते बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और वे बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।