फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: भाजपा बूथ अध्यक्ष को फोन पर मिली सिर कलम कर देने की धमकी, आडियो वायरल

Thu, 20 Nov 2025 06:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

आडियो वायरल होने पर बूथ अध्यक्ष ने एसपी से शिकायत की। पंचायत प्रतिनिधि ने अपने पक्ष में खुला मतदान करने की बात कही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव में मतदान पक्ष में न करने पर भाजपा बूथ अध्यक्ष को सिर कलम करने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया पर आडियो वायरल होने के बाद मामले की शिकायत एसपी से की गई है। संवाद न्यूज एजेंसी वारयल आडियो की पुष्टि नहीं करता है। क्षेत्र के विधीपुरवा निवासी ओमकार प्रजापति ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

विज्ञापन


वह बूथ संख्या 334 का भाजपा बूथ अध्यक्ष हैं। 19 नवंबर की रात साढ़े दस बजे के करीब उनके मोबाइल पर गढि़या सकरहनी ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि मनोज सिंह बघेल की काॅल आई, जिसकी आडियो रिकॉर्डिंग भी है। इसमें गाली-गलौज करते हुए पंचायत चुनाव में वोट पक्ष में न देने पर जान से मार देने की धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं सिर काट कर सड़क पर रख देने की बात कही जा रही है। फोन काॅलर ने कहा मेरे भय से बड़े-बड़े माफिया गांव छोड़ कर चले गए हैं। अगर कहीं शिकायत की तो पूरे परिवार को मिट्टी में मिला देंगे।

अबकी बार खुला वोट देना पड़ेगा। धमकी से पीड़ित परिवार भयभीत है। पीड़ित बूथ अध्यक्ष ने आडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रधान प्रतिनिधि मनोज सिंह बघेल ने बताया कि ओमकार प्रजापति ने खड़ंजे के लिए आईं चार हजार ईंटें उठाकर घर में लगा दीं हैं। जब उससे कहा गया तो वह अभद्रता करने लगा। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्रकरण की जांच सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें