फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: आगरा एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, डॉक्टर की मौत

Sat, 06 Aug 2022 10:31 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में कार सवार डॉक्टर की मौत हो गई। जबकि साथी घायल हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार, राजेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में आगरा एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा मामूली रूप से चोटिल हुआ है। हरियाणा के करनाल जनपद के कस्बा रसीन निवासी डॉ राजेंद्र (32) वेंटिलेटर इंस्टॉल करने का काम करते थे। गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में वेंटीलेटर इंस्टॉल करने के लिए अपने पारिवारिक भतीजे जितेंद्र (29) के साथ कार से पानीपत से गोरखपुर जा रहे थे।

विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 202 पर बलवापुर गांव के पास शनिवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार चला रहे राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि जितेंद्र मामूली रूप से चोटिल हुए।आनन-फानन ही दोनों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें