फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक के पीछे से टकराई बस, चालक समेत आठ यात्री घायल

Fri, 10 Jul 2026 08:58 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: तालग्राम कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक समेत कुल आठ यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें तिर्वा राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस को ले जाती क्रेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तालग्राम कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली से 45 सवारियों को लेकर गोरखपुर जा रही बस  मुंडाला गांव के पास ट्रक के पीछे जा टकराई। हादसे में चालक समेत आठ सवारियां घायल हो गई। चालक ट्रक छोड़ मौके से भाग गया। जिला मेरठ थाना सदर अंतर्गत समर कॉलोनी निवासी इंतजार पुत्र इस्लाम दिल्ली से सवारियों को लेकर गोरखपुर जा रहा था।

विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे क्षेत्र मुंडाला गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार चालक को झपकी आने के कारण बस आगे जा रहे ट्रक के पीछे जा टकराई। झटका लगने से कुछ सवारियां एक दूसरे की सीट पर उछल कर जा गिरी चीख-पुकार मच गई। चालक बस की केबिन में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका।

ये लोग हुए हैं घायल
वहीं, हादसे में जिला संतकबीरनगर के थाना दुधार अंतर्गत बूढी बलार निवासी शिवम 15), सुनीता (40), गोरखपुर थाना एमएस अंतर्गत भैरोपुर कोडागण निवासी अभिषेक (19), मनीपुर निवासी सौभाग्य (25), कर्नाटक के जिला सेलम अंतर्गत सेलापुर निवासी गोकुल (25) समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा
सूचना पर यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, थाना प्रभारी रंजना पांडेय मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। एटलस रिकवरी क्रेन से ट्रक और क्षतिग्रस्त कार को थाने खड़ा करा दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया। बस और ट्रक को थाने खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें