फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई कार, पांच घायल, तीन की हालत गंभीर

Thu, 16 Jun 2022 07:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कन्नौज जिले में एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। जिसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से लखनऊ जा रही कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तालग्राम के गोवा गांव के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए, गंभीर हालत होने पर तीन लोगों को कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताई जा रही है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर जनपद के थाना कादीपुर गांव सरायरानी निवासी प्रेमकुमार सिंह दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। गुरुवार को उनकी पत्नी प्रियंका सिंह (32), बेटी प्रियांशी (10), पुत्र रुद्रप्रताप सिंह (3) और जिला फैजाबाद, बीकापुर मलेकपुर निवासी अमित सिंह (24) के साथ दिल्ली से गांव लौट रहीं थीं।

उन्होंने नई दिल्ली थाना ईस्ट ऑफ कैलाश संतनगर निवासी चालक अर्जुन कुमार (30) की टैक्सी बुक की थी। गुरुवार सुबह करीब छह बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के गोवा गांव के पास चालक अर्जुन कुमार को झपकी आ गई। इससे कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज तिर्वा से प्रियंका, प्रियांशी और रुद्रप्रताप को कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें