छिबरामऊ में कर्ज तथा सूदखोरों से परेशान सरिया व्यापारी आनंद कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
सुसाइट नोट मिला कई लोगों पर आरोप
मृतक आनंद कुमार का एक सुसाइट नोट भी मिला है। जिसमें उसने कई व्यापारियों पर कर्ज की बात कही। उसने कई लोगों के नाम भी लिखे हैं जो उधार माल ले गए परन्तु पैसे नहीं दिए। हाल में ही एक कर्जदार ढाई लाख की सरिया रुपए के बदले ले गया। जिससे उसकी माली हालत खराब हो गई। उधार के रुपये का ब्याज दोगुना होने से भी परेशान था।