फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बैडमिंटन... कंदर्प और शार्दुल खत्री ने जीती ट्राॅफी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर। कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप के अंडर-13 व 15 आयु वर्ग के बालक डबल वर्ग में रविवार को कंदर्प खत्री-शार्दुल खत्री ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।

शनिवार को मैनावती मार्ग स्थित जेएमडी वर्ल्ड स्कूल में खेले गए बालक अंडर-15 के फाइनल में शार्दुल खत्री ने श्रेष्ठ शुक्ला को 21-15, 21-6 से पराजित कर खिताब जीता, तो अदित्री कटियार ने महक गौतम को 21-15, 21-19 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन


अंडर-15 मिश्रित वर्ग में अथर्व यादव-अदित्री कटियार ने सिद्धार्थ-परिधि को 21-9, 21-8 से हराकर खिताब जीता। अंडर-15 बालक मिक्सड डबल वर्ग में कंदर्प खत्री-शार्दुल खत्री ने अनिरुद्ध गौर-श्रेष्ठ शुक्ला को 21-14, 21-13 से हराकर खिताब जीता।

अंडर-13 बालिका वर्ग के फाइनल में निकिता भाटिया ने आरना को 21-11, 24-22 से पराजित कर खिताब जीता, तो अंडर-13 बालक वर्ग में कंदर्प खत्री ने विदित को 21-2, 21-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-13 मिक्सड बालक वर्ग में कंदर्प-शार्दुल ने हम्मद खान-वैभव को 21-8, 21-7 से पराजित कर खिताब जीता।

अंडर-11 बालक वर्ग के फाइनल में आर्यमान ने तन्मय को 21-10, 21-7 से पराजित कर खिताब जीता। बालिका वर्ग में आरना ने आतिशी को 21-13, 21-14 से मात देकर खिताब जीता।
विज्ञापन


विजेताओं को प्रेसिडेंट केडीबीए डॉ. एके अग्रवाल, वाइस प्रेजीडेंट डॉ. मनीषा अग्रवाल, सुभाष गौतम, धीरेंद्र सिंह, अमित खत्री ने ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुशील गुप्ता, सौरभ श्रीवास्तव, केशव द्विवेदी, रवि दीक्षित, आशीष गौड़, दिलीप श्रीवास्तव, इरशाद अहमद, हेमंत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें