फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह में टूटी कालपी रोड

Thu, 15 Jan 2015 02:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट को भी अफसर मन से पूरा नहीं कर रहे। इसका ताजा उदाहरण कालपी रोड की सिक्स लेन सड़क है। दो ट्रांसफार्मर और एक मंदिर के अतिक्रमण का हवाला देकर सिक्स लेन बनाने का काम रुका पड़ा है।
विज्ञापन


डेढ़ महीने पहले बनी सड़क पर (फजलगंज से विजय नगर की ओर) कई जगह गड्ढे हो गए हैं। इसी ओर करीब एक किलोमीटर तक फुटपाथ जलमग्न है। वहीं विजय नगर से फजलगंज की ओर के छोर पर आधी सड़क तक कूड़ा फैला रहता है।

बता दें कि विजयनगर चौराहे से जरीब चौकी तक की यह कालपी रोड सड़क सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। इसी वजह से इसे सिक्स लेन करने के लिए साढ़े आठ करोड़ रुपये आवंटित हैं।
विज्ञापन


गहरी सीवर लाइन खोदाई में करीब छह से सात महीने तक यह लोगों के लिए परेशानी का सबब बना रहा। जैसे-तैसे करीब डेढ़-दो महीने पहले कुछ अतिक्रमण हटाकर इसे फोर लेन तक बना दिया गया।

जरीब चौकी से विजय नगर की ओर इसे कुछ दूर तक सिक्स लेन का आकार दिया जा चुका है। पर, अभी विजय नगर तक इसके सिक्स लेन बनने में पेड़, मंदिर और अन्य अतिक्रमण आड़े आ रहे हैं।

डेढ़-दो महीने पहले बनी यह सड़क (फजलगंज-विजय नगर मार्ग) पर शनिदेव मंदिर के पास से आर के इंटरप्राइजेज(नियर पेट्रोल पंप) तक जलभराव है। यहां एक हफ्ते से सीवर और पाइप लाइन लीकेज के चलते ऐसा हुआ है।

मंगलवार से लीकेज सुधारने के लिए लगे जल संस्थान कर्मी बुधवार देर शाम दिख रहे लीकेज को बंद कर पाए। कहा जा रहा है कि जलभराव सूखने के बाद तय हो पाएगा कि लीकेज वास्तव में बंद हुआ या नहीं।

इधर, लोक निर्माण विभाग निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश सिंह ने बताया कि कालपी रोड की जिम्मेदारी अभी हाल में उनके पास आई है। जल संस्थान की पाइप लीकेज के चलते पानी भर गया और सड़क कुछ खराब हुई है।

जल संस्थान ने लीकेज ठीक होने की रिपोर्ट शाम को दी है। अब गुरुवार को निरीक्षण कर स्थिति का आंकलन किया जाएगा। बारिश से पहले नगर निगम नाली बनाकर दे देगा इसकी सहमति बैठक में हो गई है।

इससे जल निकासी की समस्या का खुद समाधान हो जाएगा। सिक्स लेन में कुछ बाधा है, जल्द ही वह दूर कर दी जाएगी। फिलहाल सड़क किनारे फुटपाथ बनाने का काम स्वीकृत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें