फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर का गेहूं खा रहे इराकी, बांग्लादेशी

Thu, 15 Jan 2015 02:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इराक और बांग्लादेश में कानपुर समेत आसपास जिलों के गेहूं की बढ़ती डिमांड से थोक के भाव आसमान छूने लगे हैं। स्थिति यह है कि थोक मेें गेहूं 1700 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर बिक रहा है और आने वाले समय में इसमें और भी इजाफा होेगा।
विज्ञापन


वहीं इसके चलते फुटकर में आटा के भाव में भी जबरदस्त तेजी आई है। बुधवार को आटा 21 से 22 रुपये किलो बिका। गेहूं के भाव यूं ही चढ़ते रहे तो आम आदमी के किचन का बजट डगमगाना तय है।

जानकारों का कहना है कि नई फसल अप्रैल में आएगी ऐसे में डिमांड और सप्लाई से अंतर और बढ़ेगा।  गल्ला आढ़ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और आढ़ती अजय बाजपेई ने बताया कि कानपुर थोक मंडी में गेहूं के दामों में आज तक इतनी तेजी नहीं देखी गई है।
विज्ञापन


दरअसल बीते वर्ष अच्छी बारिश नहीं होेने से गेहूं की फसल प्रभावित हुई थी। देश के अन्य हिस्सों में भी यही हाल रहा। इसके अलावा सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य भी 1500 रुपये प्रति क्विंटल तय कर दिया है।

कारोबारी अखिलेश कुमार ने बताया कि इसके चलते शहर और आसपास के इलाकों से बिचौलियों के माध्यम से महाराष्ट्र, गुजरात के बड़े कारोबारियों ने 1700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बड़े पैमाने पर गेहूं खरीद लिया।

बाद में इसे इराक और बांग्लादेश निर्यात कर दिया गया। इराक और बांग्लादेश के कारोबारी भी यहां के गेहूं में रुचि दिखा रहे हैं और लगातार डिमांड कर रहे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें