फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच की स्प्रिंग टूटने से हादसे से बची कालका, मैकेनिकनल विभाग के इंजीनियरों ने बदली स्प्रिंग

Fri, 21 Feb 2020 11:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में हावड़ा से कालका जा रही कालका मेल, रेल कर्मचारियों की सतर्कता के चलते हादसे से बच गई। इस ट्रेन के एसी कोच की स्प्रिंग टूट गई थी। जिस पर मैकेनिकल विभाग के रोलिंग स्टॉक के कर्मचारियों की नजर निगरानी के दौरान पड़ गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची इंजीनियरों की टीम ने स्प्रिंग बदली तब ट्रेन रवाना हो सकी। ट्रेन करीब सवा घंटे तक कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर खड़ी रही। शुक्रवार को कालका मेल दिन में करीब दो 2:20 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर आई थी।

इसी दौरान एसी थर्ड कोच बी-3 की टूटी स्प्रिंग पर कर्मचारियों की नजर पड़ी। मरम्मत के बाद ट्रेन दोपहर साढ़े तीन बजे रवाना हो सकी। मैकेनिकल विभाग के अफसरों के मुताबिक स्प्रिंग न बदली जाती तो गति बढ़ने पर पहिए जाम हो जाते और हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें