फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकबकिया हैं आजम : निरंजन ज्योति

Sat, 17 Jan 2015 03:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
‘आजम खां बकबकिया है। दूसरों के खिलाफ बोलना उनकी आदतों में शामिल हो चुका है। रेत की तरह सत्ता हाथों से निकलती देख वे बौखलाए हुए हैं। जो मन में आता है वो बकते रहते हैं। उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया जाता।’
विज्ञापन


ये बातें केंद्र में खाद्य प्रसंस्करण मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कही। वे शुक्रवार को काकादेव स्थित प्रयास इंस्टीट्यूट के उद्घाटन समारोह में बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि आजम खां जैसे लोगों की बातों पर गौर करने से ज्यादा वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन पर काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि जल्द ही देश के सभी राज्यों में भाजपा का परचम लहराएगा। गंगा में निकली लाशों पर शोक जताते हुए कहा कि सरकार को गंभीरता से इस मामले की जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन


दिल्ली चुनाव पर कहा कि प्रधानमंत्री जी के कार्यों से प्रभावित होकर जिस पार्टी का कार्यकर्ता भाजपा में आएगा ,उसका स्वागत होगा। ‘आप’ पर तंज कसते हुए कहा कि जनता ने उन्हें एक बार चुनकर विधानसभा में पहुंचाया था, लेकिन उन्होंने बीच मझधार में ही जनता को छोड़ दिया।

ऐसे लोगों को जनता दोबारा कतई नही पसंद करेगी। अब मोदी के तूफान में केजरीवाल का मफलर भी उड़ गया है।  

इस दौरान फतेहपुर खागा से विधायक कृष्णा पासवान ने स्टूडेंट्स को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक लोगों को भाजपा सदस्यता अभियान से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें