फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्यश्री का मंगल प्रवेश आज, तैयारियां पूरी

Sat, 17 Jan 2015 03:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिंसा का संदेश देने के लिए शनिवार को आचार्यश्री महाश्रमण शहर में पधार रहे हैं। 18 जनवरी से श्री1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर आनंदपुरी में आचार्यश्री की अगुवाई में मर्यादा महोत्सव शुरू होगा। महोत्सव के लिए पंडाल सज चुका है।
विज्ञापन


आनंदपुरी गेट पर कंट्रोल रूम बना है, जिसमें भक्तों को सभी जानकारियां मिलेंगी। 26 जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में देश-विदेश से आने वाले भक्तों के लिए विशेष इंतजाम कराया गया है।

आचार्यश्री महाश्रमण मार्यादा महोत्सव व्यवस्था समिति की ओर से होने वाले इस कार्यक्रम की जानकारी शुक्रवार को मुनि अक्षय प्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि आचार्यश्री के साथ 43 संत और 50 साध्वी सहित 93 मुनि पधारेंगे।
विज्ञापन


बताया कि यात्रा का शुभारंभ 9 नवंबर 2014 को दिल्ली छतरपुर से किया गया था। इस यात्रा में आचार्यश्री नशा मुक्त समाज निर्माण का संदेश दे रहे हैं। साथ ही योग, ध्यान, मंत्र जाप सहित अन्य माध्यमों से लोगों को नशमुक्ति बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

आचार्यश्री का मानना है कि नशा मनुष्य के पतन का मुख्य कारण है। इस मौके पर मदनलाल जैन, गणेशमल जैन, टीकमचंद्र सेठिया, धनराज जैन, पूनमचंद खुराना मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें