फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए अाखिर कैसे विधानसभा चुनाव में अखिलेश पर भारी पड़ेंगे माेदी, क्याें बनेगी गठबंधन की सरकार

Thu, 13 Oct 2016 02:11 PM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ज्याेत‌िषाचार्य श्रुति द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आने वाला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भारी पड़ने वाला है। उनकी कुंडली की गणना बताती है कि ग्रह और नक्षत्र उनके विपरीत चल रहे हैं। हालांकि इसके चलते उन्हें व्यक्तिगत नुकसान तो नहीं उठाना पड़ेगा, लेकिन पार्टी जरूर मुश्किलों में रहेगी। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में भाग्यशाली होंगे। 25 जनवरी 2017 को जब शनि वृश्‍च‌िक राश‌ि से न‌िकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म चंद्र पर से शन‌ि का प्रभ्‍ााव दूर होगा इसका फायदा नरेंद्र मोदी को विधानसभा चुनाव में मिलेगा।
विज्ञापन


हलांकि उनकी ख्याति पूर्व की तरह नहीं रहेगी। ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ ऐसा ही दावा कर रही हैं मशहूर ज्योतिषाचार्य श्रुति द्विवेदी। वह बुधवार को यहां कानपुर के होटल लैंडमार्क में ज्योतिषचार्यों के सम्मेलन में शिकरत करने आई थीं। ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में उन्होंने ज्योतिष गणना के हिसाब से मौजूदा राजनीतिक हालात की कुंडली देखी। बोलीं विधानसभा चुनाव में मोदी की कुंडली भाजपा को फायदा पहुंचाएगी, लेकिन सरकार गठबंधन से ही बनेगा।

मंगल-शनि के एक साथ आने पर सपा परिवार में कलह
श्रुति ने समाजवादी पार्टी में छिड़े गृह युद्ध्‍ा की वजह अखिलेश की कुंडली में मंगल और शनि के एकसाथ आना है। अब इसमें सुधार तो होगा, लेकिन इसका नुकसान उन्हें उठाना ही पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अखिलेश की ख्याति आगे भी बरकरार रहेगी, लेकिन सत्ता से वह दूर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सप्ताह देश पर खतरा
ज्योतिषशास्त्र की गणना के अनुसार देश के लिए पांच सप्ताह भारी रहेंगे। इसमें से एक सप्ताह बीच चुका है। देश को सबसे ज्यादा खतरा जल से है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें