फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पापा बाइक पुल पर खड़ी है ले जाना, मैं जा रहा हूं मरने’

Mon, 10 Jul 2017 12:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने पहले परिजनों को फोन किया, फिर नहर में छलांग लगा दी। करीब 12 घंटे बाद उसका शव मिला। इस बीच परिजनों व स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान में लापरवाही का आरोप लगाकर इटावा-कानपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। करीब घंटे भर बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


इटावा इकदिल थाना क्षेत्र के जय भारत कालोनी पक्का बाग निवासी घनश्याम तिवारी ने शनिवार की शाम पुत्र अनुज (22) को घर देरी से आने पर डांट दिया था। पिता ने उसे समय से घर आने की चेतावनी दी थी। इससे क्षुब्ध अनुज रात में ही परिजनों को बताए बिना बाइक लेकर चला गया। करीब 11 बजे उसने इकदिल नहर पुल के पास से पिता के मोबाइल पर फोन किया। उसने बाइक नहर पुल के पास खड़ी होने की बात कही और बोला, आकर बाइक ले जाएं।

वह नहर में कूद कर जान देने जा रहा है। इसके बाद फोन कट गया। पिता ने फोन लगाया तो अनुज का फोन स्विच ऑफ बताने लगा। आनन-फानन घनश्याम अपने साथियों के साथ अनुज के बताए स्थान पर पहुंचे और खोजबीन की। बाइक रोड के किनारे खड़ी थी। नहर के किनारे एक चप्पल पड़ी थी। घनश्याम ने सूचना पुलिस को दी। प्रभारी एसओ अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन शुरू कराई, लेकिन अनुज का कोई पता नही चल सका।
विज्ञापन


सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस ने जाल के लिए मछुआरों से संपर्क किया। जाल मिलने में देर होने पर आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। एसडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, सदर विधायक सरिता भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव महेश दुबे मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया। दोपहर करीब एक बजे अनुज का शव कल्यानपुरा गांव के पास जाल में फंसा मिला। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें