फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल-बाल बचीं राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति

Mon, 10 Jul 2017 09:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति (फाइल फोटो)
विज्ञापन
कानपुर के नजदीक पनकी में रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति हादसे में बाल-बाल बच गईं। वह कार से लखनऊ से दिल्ली जा रही थीं कि इंडस्ट्रियल एरिया में उल्टी दिशा से आ रहे वैगनआर कार सवारों ने केंद्रीय राज्यमंत्री की कार में टक्कर मार दी। उनकी कार पलटने से बच गई। आनन-फानन में स्कॉट ने कार को पकड़ा तो उसमें प्रेमी युगल नशे की हालत में था।
विज्ञापन


सुरक्षा गार्डों ने उनको पुलिस के सुपुर्द करने के लिए कंट्रोल रूम में फोन किया तो कार सवार प्रेमी युगल मंत्री से गिड़गिड़ाने लगा। सुरक्षा गार्ड उनको पुलिस के सुपुर्द करना चाहते थे, लेकिन साध्वी ने माफी मांगने पर छोड़ दिया। जबतक पनकी पुलिस पहुंचती सभी जा चुके थे। पनकी एसओ जेपी शाही का कहना है कि जिस नंबर से कंट्रोल रूम में फोन आया है। उन्होंने उस नंबर पर बात की है। स्कॉट ने बताया कि मंत्री बिल्कुल ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें