फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...

Sat, 05 Sep 2026 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को घरों में दिनभर झांकी सजाई जाती रहीं। झांकी सजाने के बाद उसे बंद कर दिया गया। मध्य रात्रि 12 बजते ही श्रीकृष्ण का जन्म होते ही नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी के साथ घंटे बजने लगे, शंख की आवाज गूंजने लगी। आरती के बाद फिर भजन-कीर्तन होते रहे।
विज्ञापन

जन्माष्टमी को लेकर चारों तरफ उत्साह नजर आया। घरों भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर झांकी सजाई जाती रहीं। जिसमें श्री कृष्ण की को सुंदर वस्त्र धारण कराए गए।
मोर मुकुट, कानों में कुंडल आदि सजाए गए। झांकी सजाए जाने के साथ घरों में पूजन सामग्री पंजीरी, पंचअमृत, माल पुआ तैयार किया जाता रहा। पुखरायां स्थित मौहर माता मंदिर में मौहर देवी संकीर्तन मंडल की ओर से मदनलाल मिश्र, राजू ओमर, बीके मिश्र, विनय गुप्ता, हरी ओम गुप्ता श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते रहे।
विज्ञापन

गायक श्रवण कुमार ने कन्हैया तेरी लीला है अपरंपार जनम लिया गोकुल में, आए जग के पालनहार तेरी लीला अपरंपार गाकर लोगों को खूब झुमाया। गायक राम प्रकाश पाल ने नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी भजन गाया। बर्तन बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भूरा पंडित, त्रिलोकी नाथ, आशीष कुमार, मोहित, प्रियम, युवराज आशी, गर्वित ने पूजन अर्चन किया। ध्रुव ओमर, श्यामजी ओमर, रजत ओमर, विनय ओमर, प्रबल द्विवेदी सहित श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण कराया। वहीं, गौर कृष्ण धाम में झांकी सजाई गई। श्रद्धालु भजन कीर्तन करते रहे। झांकी खुलने के बाद आरती कर प्रसाद वितरण कराया गया। वहीं माती पुलिस लाइन में धूमधाम के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया। जिले के थाना और चौकी परिसर में भी सजावट के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें