फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद जोशी ने रेल हादसे के पीछे किसी बड़ी साजिश का अंदेशा जताया

Sun, 20 Nov 2016 08:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांसद मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि खानपान तक का मुफ्त इंतजाम करने के संबंध में भी रेल मंत्री से वार्ता की
विज्ञापन
कानपुर के सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने पुखरायां में हुए रेल हादसे के पीछे किसी साजिश का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नोट बंदी से आपराधिक, आतंकी, देश विरोधी ताकतें हताशा में हैं। इस अवस्था में वह ऐसी कोई हरकत कर सकते हैं, इसलिए इस बिंदु के मद्देनजर भी हादसे कीजांच की जाएगी। इस संबंध में रेल मंत्री सुरेश प्रभु से वार्ता की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह वही ट्रैक है, जिस पर हाईस्पीड ट्रेन दौड़ाने की कवायद चल रही है। इस रूट पर ट्रेनों का हैवी ट्रैफिक है। एक के पीछे एक ट्रेन गुजरने से ट्रैक की उचित तरीके से मॉनिटरिंग नहीं हो पाती। इसका रास्ता भी तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि नोट बंदी के कारण यात्रियों के पास समुचित मात्रा में रुपये न हों, इसलिए सभी घायलों के इलाज और उनके परिजनों के खानपान तक का मुफ्त इंतजाम करने के संबंध में भी रेल मंत्री से वार्ता की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें