फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता राजपाल यादव बोले, ‘हमारी सर्व सद्भाव पार्टी 390 सीटों पर लड़ेगी चुनाव’

Sun, 20 Nov 2016 08:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि हम 390 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘सर्व सद्भाव’ पार्टी समाज को जोड़कर काम करेगी। पार्टी बरसाती मेंढक नहीं है। हमारा उद्देश्य नाम नहीं, निर्माण और सेवा के लिए काम करना है।
विज्ञापन

यह बातें रविवार को कानपुर प्रेस क्लब में अभिनेता राजपाल यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भय, असुरक्षा का माहौल है।
प्रदेश में हम 390 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वह पार्टी का चुनावी एजेंडा और प्रत्याशियों की सूची जल्द सार्वजनिक करेंगे। बताया कि शाहजहांपुर निवासी बड़े भाई श्रीपाल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, छोटे भाई राजेश महासचिव हैं। राजनीति और फिल्में करने के सवाल पर राजपाल ने बताया कि दोनों को आधा-आधा समय देंगे। उन्होंने नोट बंदी का समर्थन किया। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री पर इसके असर के सवाल को टाल गए। वार्ता में श्रीपाल यादव, राजेश यादव अपनी बात रखी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें