फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेला 25 को, प्रवासियों के लिए मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रवासी श्रमिकों व युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सेवायोजन कार्यालय 25 जून को ऑनलाइन रोजगार मेला आयोजित करेगा। इसमें दस कंपनियां छह सौ नौकरियां लेकर आ रही हैं।
विज्ञापन

सहायक निदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि शिवशक्ति बायोटेक्नोलॉजी सेल्स एक्जीक्यूटिव पद के लिए 100 नौकरियां लेकर आ रही है। ये नौकरियां कानपुर, फतेहपुर के लिए होंगी। 8500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। रैंड स्टैंड इंडिया, दिल्ली ब्रांच को रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव के 100 पदों पर भर्ती करनी है। सभी नियुक्तियां कानपुर के लिए होंगी।
श्रीराम ग्रुप इंश्योरेंस ब्रांच मैनजर, सेल्स मैनेजर, असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर के 10 पद पर भर्ती करेगी। कार्यक्षेत्र कानपुर है। चयनितों को 18 हजार रुपये वेतन मिलेगा। उन्होंने बताया कि इन कंपनियों का विवरण विभाग के पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसी पोर्टल पर प्रवासी श्रमिकों को पहले पंजीकरण भी कराना होगा। 22 मार्च तक पंजीकरण होंगे। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर विभाग के इन नंबरों 9936743434, 7752941420, 8840456633 पर सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच संपर्क किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें