फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सेवानिवृत्त सीआरपीएफ कर्मी के घर से जेवर-नकदी, समान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। मंडी समिति मार्ग के किनारे स्थित घर को शुक्रवार की रात बदमाशों ने निशाना बनाया। मेन गेट का ताला तोड़कर कमरे में रखे बक्सों से जेवर, टीवी और इन्वर्टर आदि सामान समेत करीब 16 हजार रुपये चुरा ले गए।
विज्ञापन

गृहस्वामी की पत्नी व पुत्र रिश्तेदार के घर गए थे। शनिवार सुबह पड़ोसियों से सूचना मिलने पर लौटकर आई गृहस्वामिनी किरन कुमारी कमरे में बिखरा सामान देखकर अवाक रह गईं। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त पति गोविंद सिंह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। यहां वह पुत्र प्रशांत के साथ रहती हैं। शुक्रवार शाम वह पुत्र के साथ नाती के जन्मदिन में शामिल होने शहर गई थीं। रात को घर के मेन गेट का ताला तोड़कर बदमाश कमरे में रखे बक्सों के कुंडे तोड़कर सोने की चूड़ी, अंगूठी, झाले, जंजीर व 16 हजार रुपये के अलावा एलईडी टीवी, इन्वर्टर, बैटरी, कूलर आदि चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

बताया कि चोर तीन लाख रुपये का सामान ले गए। सूचना मिलपे पर इंस्पेक्टर क्राइम अरिमर्दन सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी शमशुल हसन ने मौका मुआयना किया।
इंस्पेक्टर अरिमर्दन सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें