फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पुराना सोना खरीदने से बच रहे सराफ, कर रहे मोल भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सोने-चांदी के दाम शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी बढ़ गए। सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 3800 रुपये और चांदी के भाव में 10,000 रुपये प्रति किलो की तेजी आ गई। सोने का भाव प्रति 10 ग्राम बढ़कर 1,62,500 रुपये हो गया। जबकि चांदी का भाव प्रति किलो 3,37,000 रुपये हो गया। सोने-चांदी के बढ़ते भावों से सराफा कारोबारियों ने पुराना सोना खरीदना कम कर दिया है। वह ठोस सोना-चांदी के बदले गहने खरीदने का ऑफर दे रहे हैं। बाजार में नकदी का संकट भी बन गया है। जो सराफ बुलियन आदि खरीद रहे हैं वह तत्काल भुगतान पर मोल-भाव कर रहे हैं। कई भुगतान के लिए आगे की तिथियां दे रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले चांदी के दाम में 14500 रुपये प्रति किलो तो सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 3750 रुपये की कमी आई थी। इसके बाद शुक्रवार को भाव फिर से चढ़ गए थे। शनिवार को भाव नए रिकार्ड मूल्य पर पहुंच गए। सोने-चांदी के दामों में उठापटक से निवेशक भी अब बाजार से दूर होने लगे हैं। जानकारों का कहना है कि बाजार में अनिश्चितता का दौर तेज है। चांदी में निवेश करने से बचना चाहिए। सोने के भाव घटने का इंतजार करना बेहतर रहेगा। उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि सोना-चांदी के दाम में लगातार तेजी आ रही है। बाजार में नया ग्राहक बहुत अधिक नही है। जबकि पुराना सोना-चांदी बेचने वाले ज्यादा आ रहे हैं। हालांकि, सहालगी सीजन की खरीदारी भी बाजार में दिखने लगी है। अगले सप्ताह से नए गहनों की खरीदारी और बढ़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सोना-चांदी के भावों में तेजी के बाद गिरावट आती है।
विज्ञापन

साेना-चांदी के एक सप्ताह के भाव
तारीख चांदी सोना

19 जनवरी 3,01,000 1,47,900
20 जनवरी 3,22,000 1,52,000

21 जनवरी 3,30,000 1,60,000
22 जनवरी 3,15,500 1,56,250
23 जनवरी 3,27,000 1,58,700
24 जनवरी 3,37,000 1,62,500
नोट: सोने के भाव प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव प्रति किलो में (उप्र सराफा एसोसिएशन के अनुसार)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें