फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कारोबारी के घर से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नवाबगंज के विष्णुपुरी चित्रांशु मोहाल निवासी कारोबारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के घर से चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के जेवर पार कर दिए। घटना के वक्त वह अपनी पत्नी का इलाज कराने दिल्ली गए हुए थे। घर में उनकी वृद्ध बहन मीना रानी अकेली थीं।
विज्ञापन

बीते शनिवार को जब वह वापस लौटे तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने मामले की शिकायत नवाबगंज थाने में की। नवाबगंज थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि चोरी गए सामान की सूची अभी नहीं मिली है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें