जेईई एडवांस की परीक्षा में कानपुर के प्रबकीरत सिंह ने 678 रैंक के साथ टॉप किया है। उन्होंने सीआईएससीई 12वीं में 99.75 अंकों के साथ देश में टॉप किया था।
आईआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस का परिणाम रविवार को घोषित हुआ। प्रबकीरत सिंह ने 678वीं रैंक पाकर शहर में टॉप किया है। 701वीं रैंक पाकर शिवांश कांडपाल दूसरे स्थान पर रहे हैं। कई अन्य मेधावियों ने भी अच्छी रैंक पाई है।
विज्ञापन
गोविंद नगर निवासी प्रबकीरत सिंह ने जेईई मेन में 446वीं रैंक हासिल की थी। जेईई एडवांस में मृदुल राठी 1503वीं, यश कटियार ने 2249वीं, सौम्य प्रताप सिंह ने 4026वीं रैंक हासिल की। 28 अगस्त को जेईई एडवांस का आयोजन आईआईटी बांबे ने कराया था। आईआईटी कानपुर जोन के अंतर्गत कनिष्क शर्मा की 58वीं, अथर्व मोघे की 170वीं, कनक बरफा की 189वीं, अरविंद कुमार यादव की 192वीं, हर्षित श्रीवास्तव की 215वीं व प्रगति अग्रवाल की 545वीं रैंक आई है।