उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। पैलानी थाना क्षेत्र के डाड़ामऊ के मजरा चौकी पुरवा में शनिवार रात सुरेश पुत्र भगवानदीन ने घर के अंदर नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।