ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस्ड 2019 के परिणाम जारी हो गए हैं। बांदा-चित्रकूट कर्वी निवासी हिमांशु गौरव सिंह ने ऑल इंडिया सेकेंड रैंक हासिल की है। हिमांशु दिल्ली जोन के टॉपर भी हैं। वह कई ओलंपियाड जीत चुके हैं। हिमांशु ने इसी साल गोरखपुर के एकेडमिक हाइट्स स्कूल से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह केमिस्ट्री और एस्ट्रोनॉमी ओलंपियाड के टॉपर हैं। फिजिक्स ओलंपियाड में आठवां स्थान मिला था। रीजनल मैथ ओलंपियाड भी टॉप कर चुके हैं। दसवीं में हिमांशु ने 10 सीजीपीए हासिल किया था। हिमांशु बताते हैं कि वह आईआईटी बांबे से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करेंगे। हिमांशु सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं।
ये हैं कैटेगरी टॉपर्स
| कैटेगरी |
नाम |
रैंक |
शहर |
| जनरल |
कार्तिकेय गुप्ता |
01 |
बल्लारपुर |
| जनरल |
हिमांशु गौरव सिंह |
02 |
बांदा-चित्रकूट |
| जनरल |
अर्चित बूबना |
03 |
नई दिल्ली |
| जनरल-ईडब्ल्यूएस |
चंद्रशेखर एसएस हेथहाव्या |
01 |
माधापुर |
| ओबीसी एनसीएल |
हिमांशु गौरव सिंह |
01 |
इलाहाबाद |
| एससी |
संबित बेहरा |
01 |
भुवनेश्वर |
| एसटी |
पीयूष राज |
01 |
जयपुर |
| जनरल-पीडब्ल्यूडी |
सुमित जैन |
01 |
सतना |
| जनरल-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी |
दसारी राजेश |
01 |
गांधीनगर |
| ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी |
वेदांत दीपक |
01 |
नागपुर |
| एससी-पीडब्ल्यूडी |
आर्यन कुमार |
01 |
कानपुर |
| एसटी-पीडब्ल्यूडी |
धनंजय सपावत |
01 |
कोटा |
ये हैं जोनल टॉपर्स
| जोन |
टॉपर |
रैंक |
| आईआईटी बॉम्बे |
गुप्ता कार्तिकेय चंद्रेश |
01 |
| आईआईटी दिल्ली |
हिमांशु गौरव सिंह |
02 |
| आईआईटी गुवाहाटी |
प्रदीप्ता पराग बोरा |
28 |
| आईआईटी कानपुर |
ध्रुव अरोड़ा |
24 |
| आईआईटी खड़गपुर |
गुडीपति अनिकेत |
29 |
| आईआईटी हैदराबाद |
गिल्लेल्ला आकाश रेड्डी |
04 |
| आईआईटी रूड़की |
जयेश सिंगला |
17 |