फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस्ड: दिल्ली जोन का परिणाम देश में सबसे बेहतर, राजस्थान के सर्वाधिक छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कानपुर। जेईई एडवांस्ड-2025 की परीक्षा कराने वाले आईआईटी कानपुर ने परीक्षा एवं परिणाम की रिपोर्ट जारी कर दी है। आईआईटी कानपुर की ओर से जारी 1281 पेज की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली जोन का परिणाम देश में सभी जोन में बेस्ट रहा है। इसका श्रेय कोटा कोचिंग को दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार परीक्षा के लिए देश में सात जोन बनाए गए। इस वर्ष परीक्षा के लिए कुल एक लाख 87 हजार 223 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। इसमें सर्वाधिक हैदराबाद जोन से 45,622, बॉम्बे जोन से 37,002 और दिल्ली जोन से 34,069 विद्यार्थी पंजीकृत हुए। इसमें टॉप तीन जोन में रजिस्टर्ड विद्यार्थियों की तुलना में हैदराबाद जोन से 12,946 (28.37 प्रतिशत), बॉम्बे जोन से 11, 226 (30.33 प्रतिशत) और दिल्ली जोन से 11, 370 (सर्वाधिक 33.37 प्रतिशत) स्टूडेंट्स ने जेईई-एडवांस्ड परीक्षा क्वालीफाई की। आईआईटी में प्रवेश लेने में हैदराबाद से 4363 (33.70 प्रतिशत), बॉम्बे से 3825 (34.07 प्रतिशत) एवं दिल्ली जोन से 4182 (सर्वाधिक 36.78 प्रतिशत) छात्र शामिल हैं।इस प्रकार परीक्षा देने, क्वालीफाई होने और आईआईटी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में सर्वाधिक प्रतिशत आईआईटी दिल्ली जोन से है। आईआईटी दिल्ली जोन में राजस्थान सबसे बड़ा राज्य है। इसके अलावा दिल्ली, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख शामिल है। ऐसे में राजस्थान ही एकमात्र ऐसा राज्य है जिससे सबसे अधिक विद्यार्थी आईआईटी में चयनित हुए हैं। राजस्थान से चयनित विद्यार्थियों में कोटा कोचिंग से सबसे अधिक विद्यार्थियों ने आईआईटी में प्रवेश प्राप्त किया है।
देश में जेईई-एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए 222 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए थे। इन परीक्षा शहरों को सात जोन में विभाजित किया गया है। ऐसे में जिस परीक्षा शहर से स्टूडेंट परीक्षा देता है उसे उसी जोन में परिणामों में शामिल किया जाता है। .
विज्ञापन
विज्ञापन

किस जोन से कितने आईआईटीयन: इस वर्ष कुल आईआईटी में चयनित 18188 स्टूडेंटों में आईआईटी दिल्ली जोन के 4812, आईआईटी हैदराबाद के 4363, बॉम्बे जोन के 3825, रूड़की के 1729, कानपुर 1622, खड़गपुर के 1655, गुवाहाटी से 812 आईआईटी में चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें