फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: प्रशासन की अनदेखी से जरीब चौकी क्रॉसिंग पर लगा जाम, दो घंटे तक फंसे रहे लोग, प्रमुख सचिव की बैठक आज

Thu, 12 May 2022 11:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शहर में सबसे ज्यादा लोड जरीब चौकी रेलवे क्रॉसिंग पर है, जो 24 में 13 घंटे बंद रहती है। बुधवार को भी लगातार दो मालगाड़ियां गुजारने से क्रॉसिंग 25 मिनट बंद रही। इससे लंबा जाम लग गया और दो घंटे तक लोग परेशान होते रहे।
विज्ञापन
जरीब चौकी क्रॉसिंग पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जरीब चौकी रेलवे क्रॉसिंग जाम की स्थिति लगातार बेकाबू होती जा रही है। इस बड़ी समस्या का समाधान करने में न तो रेलवे प्रबंधन दिलचस्पी दिखा रहा है और न ही प्रशासन। दोनों विभागों के अधिकारियों की अनदेखी की वजह से आम जनता आए दिन इस समस्या में पिस रही है।  बुधवार को एक बार फिर जरीब चौकी रेलवे क्रासिंग पूरे 25 मिनट तक बंद रही। इस दौरान दो मालगाड़ियों को गुजारा गया।

विज्ञापन

इसकी वजह से वहां पर दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। दोपहर करीब 11:45 बजे से 25 मिनट तक क्रॉसिंग बंद रहने से गेट के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। क्रॉसिंग बंद होने से खुलने तक लोग तेज धूप में जाम से जूझते रहे। क्रॉसिंग से पहले फर्रुखाबाद की ओर से आ रही मालगाड़ी को गुजारा गया। फिर दूसरी तरफ से आ रही मालगाड़ी गुजरने के बाद क्रॉसिंग खोली गई। जबकि इन दोनों के बीच समय होने के बावजूद ऐसा किया गया। 

इस दौरान उधर से आने जाने वाले वाहनों के आड़े तिरछे खड़े होते जाने से लंबा जाम लगता चला गया। जरीब चौकी क्रॉसिंग में यह समस्या करीब-करीब रोजाना ही देखने को मिल रही है। रेलवे प्रबंधन की जानकारी में होने के बावजूद यहां से अक्सर दो रेलगाड़ियों को एक ही बार में गुजारा जा रहा है, जिससे दिक्कत बढ़ रही है।

ट्रेनों के संचालन में देर तक क्रॉसिंग बंद रहने से लगने वाले जाम की समस्या जटिल है। समस्या से निपटने के उपाय किए जा रहे हैं। रेल मंत्रालय को सर्वे रिपोर्ट भेजी गई है। -डॉ. शिवम शर्मा, सीपीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे

इस समस्या का समाधान निकालने के लिए रेलवे के अधिकारियों से बात की जाएगी, जिससे लोगों को जाम से दिक्कत न होने पाए। इसके साथ ही ट्रैफिक सिस्टम को और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।  -डॉ. राजशेखर, मंडलायुक्त

विज्ञापन

क्रॉसिंग पर जाम की समस्या पर प्रमुख सचिव की बैठक आज
प्रदेश सहित महानगर के रेलवे क्रॉसिंग पर होने वाली जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी 12 मई को प्रशासन, पुलिस और रेलवे के अधिकारियों के साथ ऑन लाइन बैठक करेंगे। इसमें सबसे ज्यादा जाम वाले रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी किस तरह से बनाया जा सकता है। इस पर समीक्षा की जाएगी। साथ ही एक रिपोर्ट  भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें