जसवंतनगर। संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय जनकपुर में शनिवार को किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सतीश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में जनकपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की जबकि दुर्गापुरा की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
बालिका वर्ग में गारमपुर की बालिकाओं का दबदबा रहा और गारमपुर की टीम विजेता रही। वहीं दुर्गापुरा की बालिकाएं उपविजेता रहीं। पूर्व माध्यमिक स्तर की प्रतियोगिता में भी गारमपुर की बालिकाओं ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए जीत हासिल की जबकि सिरसा की टीम उपविजेता रही। बालक वर्ग में जनकपुर ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता का ताज पहना और सिरसा की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका बलवीर यादव और धर्मेन्द्र ने निभाई। प्रतियोगिता के आयोजन में शिक्षक खालिद हुसैन, मनोज यादव, उमेश, राजवीर, राजीव, संतोष, दुर्गेश मैम, कामा मैम, चंद्रमोहन राजपूत, अनिल चौधरी, विवेक, अंशुल तथा नितिन यादव का विशेष योगदान रहा।