फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सर्किल रेट बढ़वाने की लड़ाई लड़ेंगे किसान

Sat, 23 Aug 2025 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। तहसील के पुरैला गांव के किसानों ने गांव के ठाकुर जी महाराज मंदिर परिसर में बैठक की। इसमें सर्किल रेट बढ़ाने व एक्सप्रेस वे चौराहे पर कट की मांग को लेकर सर्किल रेट बढ़ाओ कट बनाओ संघर्ष समिति का गठन किया। किसानों ने 15 सदस्यीय समिति का सर्वसम्मति से चुनाव किया।
विज्ञापन


बैठक में राजकुमार दुबे को अध्यक्ष और शिव प्रताप सिंह को मंत्री चुना गया। किसानों की सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष नाथूराम यादव ने मांगों को जायज बताते हुए पूरा समर्थन देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पुरैला टिपटिया और गुजराती ग्राम पंचायतों के सर्किल रेट न सरकार किसान विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। बैठक में मौजूद सभी किसानों ने मांगे नहीं माने जाने तक संघर्ष करने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता कौशल किशोर दुबे और संचालन किसान सभा के मंडल अध्यक्ष विश्राम सिंह ने किया।्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें