फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर-सागर हाईवे पर जाम: ट्रक खराब होने से थमी रफ्तार, घंटों से फंसे हजारों मुसाफिर, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Thu, 12 Mar 2026 10:30 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर-सागर हाईवे पर शंभुआ के पास ट्रक खराब होने से भीषण जाम लग गया है; जहांगीराबाद तक वाहनों की कतार लगने से कानपुर जाने वाली लेन पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन
कानपुर-सागर हाईवे पर जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-सागर हाईवे पर गुरुवार को एक ट्रक के खराब हो जाने के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। शंभुआ पुल के पास ट्रक के बीच सड़क पर खड़े होने से हाईवे की एक लेन पूरी तरह बंद हो गई, जिसके चलते कुछ ही देर में वाहनों की किलोमीटर लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन

जाम का असर इतना भीषण है कि वाहनों की लाइन शंभुआ पुल से शुरू होकर घाटमपुर क्षेत्र के जहांगीराबाद तक पहुंच गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक के अचानक खराब होने और उसे सड़क से हटाने में हुई देरी के कारण जाम ने विकराल रूप ले लिया।

Trending Videos
विज्ञापन





पुलिस टीम राहत कार्य में जुटी

भीषण धूप और उमस के बीच ट्रक, बसें और निजी वाहन घंटों से फंसे हुए हैं, जिससे मुसाफिरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे पर जाम की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। क्रेन की मदद से खराब ट्रक को किनारे करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें