फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गैस संकट पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, खाली सिलिंडर लेकर जताया विरोध; 14 मार्च को आप करेगी प्रदर्शन

Thu, 12 Mar 2026 09:59 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में गैस किल्लत और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने मेस्टन रोड पर खाली सिलिंडर लेकर प्रदर्शन किया। वहीं, आम आदमी पार्टी ने 14 मार्च को आंदोलन का बिगुल फूंका है।
विज्ञापन
महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से गैस सिलेंडर की कीमत को लेकर प्रदर्शन करते पदाधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलपीजी के दाम बढ़ने और शहर में गैस सिलिंडरों की किल्लत के विरोध में महानगर कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन किया। पार्टी महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मेस्टन रोड पर दुकानदारों के बीच खाली सिलिंडर लेकर नारेबाजी की। पवन गुप्ता ने कहा कि गैस सिलिंडर की कीमतें बढ़ने और त्योहार के समय आपूर्ति में कमी के कारण आम जनता और कारोबारी दोनों को परेशानी हो रही है, जिससे कालाबाजारी भी बढ़ गई है। प्रदर्शन के दौरान निर्णय लिया गया कि यदि जल्द ही एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति सामान्य नहीं की गई, तो कांग्रेस विरोध प्रदर्शन तेज करेगी। इस मौके पर इकबाल अहमद, शंकर दत्त मिश्रा, विनोद अवस्थी, राम शंकर राय, राकेश साहू, चंद्र मनी मिश्रा, पदम मोहन मिश्रा, रितेश यादव, जावेद उस्मानी, राज किशोर वर्मा, मुकेश कन्नौजिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित महिला कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम - फोटो : amar ujala

गैस कीमतों में वृद्धि पर जताया आक्रोश
आम आदमी पार्टी की ओर से बुधवार को महिला कार्यकर्ता संवाद का आयोजन काकादेव स्थित गेस्ट हाउस में किया गया। पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दामों में वृद्धि होने से आम आदमी की कमर टूट गई है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को यह डर सता रहा है कि कहीं पेट्रोल और डीजल के दाम भी फिर से न बढ़ा दिए जाएं। जिलाध्यक्ष अनुज शुक्ला ने बताया कि 14 मार्च को जिला मुख्यालय में पार्टी प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर महासचिव रेखा जायसवाल, महानगर महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमा अवस्थी, निशा निगम, पुष्पा सिंह, सरिता, सिमरन जीत कौर आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें