झींझक रेलवे फाटक पर जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। परजनी और झींझक फाटक के बीच मालभाड़ा लाइन पर ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) पर काम चलने से करीब 50 मिनट तक रेलवे क्रासिंग नहीं खुल सकी। इसके चलते फाटक के दोनों ओर जाम लगा लगा रहा और लोग परेशान हुए।
बुधवार को परजनी व झींझक फाटक के बीच मालभाड़ा लाइन पर ओएचई लाइन के तारों को कसने का काम शुरू किया गया। दोपहर 2:10 बजे से शाम 3 बजे तक झींझक रेलवे फाटक नहीं खुल सका। लगातार 50 मिनट क्रासिंग का फाटक बंद होने से दोनों तरफ सिकंदरा-रसूलाबाद रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे औरंगाबाद के अमित, नसीरपुर के दीपक, झींझक के अवधेश, परजनी के महेंद्र आदि ने बताया कि आएदिन फाटक बंद रहने से दिक्कत होती है। मालभाड़ा के न्यू कंचौसी स्टेशन के स्टेशन मास्टर केसी गोविंदा ने बताया कि ओएचई के तारों को कसने का काम चलने के कारण 50 मिनट तक झींझक रेलवे फाटक बंद रहा। काम पूरा होते ही फाटक खुलवाकर वाहनों को पास करा दिया गया था। संवाद