फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: गृह कलह में युवक ने फंदा लगाकर जान दी, आए दिन घर में करता था झगड़ा

Wed, 21 Feb 2024 05:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
जालौन जिले में रामपुरा थाना क्षेत्र के चांदनपुर गांव में गृहकलह में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय वह अकेला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। थाना क्षेत्र के चांदनपुर गांव निवासी गुड्डू (33) ने मंगलवार की शाम घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। घटना के समय परिजन बाहर गए थे। कुछ देर बाद कमरे में पहुंचे तो शव फंदे पर लटका देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों का कहना है कि युवक घर में झगड़ा करता रहता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अभी तक शादी नहीं हुई थी। उसकी मौत से मां ज्ञाना सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष भीम सिंह पौनिया का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें