फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: पुलिस प्रताड़ना से क्षुब्ध दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने जान दी, ये है पूरा मामला

Mon, 05 Jun 2023 01:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

जालौन जिले में पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जालौन जिले में पुलिस की प्रताड़ना से परेशान दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजनों ने उसका शव फंदे से लटक का देखा तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी पर एसपी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


एट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह पहले गांव के ही एक युवक ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था, जब युवक पुत्री को लेकर थाने गया तो उसकी सुनी नहीं गई थी। जिसके बाद उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई थी।

एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने 5 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस उसे लगातार परेशान कर रही थी। पुलिस उसे समझौता करने का दबाव बना रही थी। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें