फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: मानसिक बीमार किसान ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या, मचा कोहराम

Mon, 31 Mar 2025 06:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: किसान ने तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर का है।
विज्ञापन
मृतक मुकेश श्रीवास्तव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर में किसान मुकेश श्रीवास्तव ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार थे और ग्वालियर में इलाज चल रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र के गढ़र गांव के मूल निवासी मुकेश श्रीवास्तव (55) शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर में रहते थे। रविवार को वह खेती किसानी के काम के चलते गांव एए थे। देर शाम घर लौटे और कमरे के दरवाजे पर बैठकर तमंचे से अपनी गर्दन में गोली मार ली। आवाज सुन परिजन दौड़े और उन्हें लहूलुहान हालत में मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


भाई अवधेश ने बताया कि वह अविवाहित और पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। बताया कि वह कई साल से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। उनका आगरा, लखनऊ, कानपुर इलाज चला। लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद कुछ वर्षो से उनका ग्वालियर में डॉ. एसएन आयंगर के यहां इलाज चल रहा था। वह किसी से ज्यादा बात नहीं करते थे। मानसिक बीमारी के चलते ही उन्होंने आत्महत्या की है। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है। उसके पास तमंचा कहां से आया इसकी भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें