फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: मानसिक बीमार बच्चे ने शिवलिंग उखाड़कर तालाब में फेंका, दोबारा मंदिर में स्थापित कराया गया

Wed, 28 Feb 2024 06:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन में उस समय हड़कंप मच गया जब मानसिक बीमार बच्चे ने मंदिर से शिवलिंग उखाड़कर तालाब में फेंक दिया।
विज्ञापन
मंदिर से गायब शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में डकोर थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव में एक मानसिक बीमार बच्चे की हरकत से गांव में तनाव का माहौल हो गया था। उसने मंदिर से शिवलिंग उखाड़कर तालाब में फेंक दी। पुलिस के आने के बाद लोगों को शांत किया गया और उस बच्चे से पूछताछ के बाद शिवलिंग को तालाब से निकालकर मंदिर में स्थापित किया।

विज्ञापन



डकोर थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव सुबह लोग जब शिव मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो शिवलिंग गायब देख हैरान रह गए। उन्होंने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। मंदिर से शिवलिंग और तांबे का सांप गायब होने से तनाव की स्थिति बनने लगी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। पता चला कि गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के आठ वर्षीय बेटे ने शिवलिंग उखाड़ कर तालाब में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मानसिक रूप से बीमार है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद कई लोगों से पूछताछ के बाद पता चला कि मानसिक रूप से बीमार बालक ने ऐसा किया है तो उसे टॉफी देकर जानकारी ली तो उसने तालाब में शिवलिंग होने की बात बताई। उसके बाद शिवलिंग को मंदिर में रख दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें