फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आज काबिलपुरा चौकी व साइबर थाना का लोकार्पण करेंगे सीएम

Wed, 28 Feb 2024 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/मुहम्मदाबाद। शहर के पुलिस क्लब में खुले साइबर थाना और डकोर कोतवाली क्षेत्र के काबिलपुरा में बनी नई चौकी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। काबिलपुरा की चौकी से करीब 9 गांवों के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। साइबर थाना का लोग लाभ ले रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र से काबिलपुरा गांव की दूरी करीब दस किलोमीटर होने की वजह से प्रदेश सरकार ने पुलिस चौकी स्थापित करने की मंजूरी दी थी। जिसका निर्माण करीब आठ वर्ष पहले शुरू हो गया था। इसके निर्माण होने से लोगों को उम्मीद जगी थी, लेकिन वह शुरू नहीं हो पाई थी। जिससे लोगों को डकोर कोतवाली जाना पड़ रहा था।
अब बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री साइबर थाना का लोकार्पण भी करेंगे। एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के सभी जनप्रतिनिधि व क्षेत्र के ग्राम प्रधान और चौकीदार मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि नई चौकी खुलने से लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें