फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: घर से गए प्रेमी युगल, प्रेमिका ने जहर खाकर जान दी

Mon, 11 Oct 2021 12:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

पिता की तहरीर पर कोतवाल प्रवीन कुमार ने प्रेमी व उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के माधौगढ़ में एक गांव से प्रेमी युगल शनिवार की रात घर से चले गए। प्रेमिका ने जहर खा लिया, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता की तहरीर पर प्रेमी व उसके पिता को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के रामेतपुरा गांव से शनिवार रात बीएससी की छात्रा किरन प्रेमी संग चली गई। रविवार की शाम गोहन थाना क्षेत्र के गांव कनपुरा के पास एक बाग में लड़की को बेहोशी हालत में देख खेतों में काम कर रहे किसानों ने पुलिस को सूचना दे दी।

मौके पर पहुंचे गोहन एसओ राजीव कुमार सिंह ने प्रेमी युगल से पूछताछ की। लड़की ने बताया कि उसने जहर खा लिया है। पुलिस ने आननफानन में सीएचसी में भर्ती कराया। लड़की की हालत खराब देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पिता की तहरीर पर कोतवाल प्रवीन कुमार ने प्रेमी व उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें