फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: ग्रीन सिग्नल पर मिट्टी पोतकर रोक दी ट्रेन, यात्रियों को लूटा, तीन कोचों के यात्री हुए शिकार

Tue, 24 Aug 2021 06:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

ट्रेन चालक उमाकांत ने इसकी सूचना सरसौखी पर तैनात स्टेशन मास्टर को दी। उन्होंने कंट्रोल रुम को अवगत कराया। इसके बाद से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते जीआरपी एसपी मोहम्मद इमरान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना से इंदौर जा रही पटना इंदौर एक्सप्रेस (09322) में सोमवार की रात बदमाशों ने सिग्नल फेल करके अलग-अलग तीन कोचों में तीन महिलाओं के साथ लूटपाट की। घटना आटा सरसौखी सेक्शन के पास हुई। इस दौरान ट्रेन करीब 40 मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन


ट्रेन चालक उमाकांत ने इसकी सूचना सरसौखी पर तैनात स्टेशन मास्टर को दी। उन्होंने कंट्रोल रुम को अवगत कराया। इसके बाद से हड़कंप मच गया। हालांकि मामला जीआरपी झांसी में दर्ज कराया गया है। एसपी जीआरपी मोहम्मद इमरान ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और घटना के जल्द खुलासे की बात कही। 

ट्रेन के एस 7 कोच में सवार इंदौर निवासी दीपांशी तिवारी का मंगलसूत्र, एस 4 कोच की 17 नंबर सीट पर सवार अनीता निवासी हैदरगढ़ बाराबंकी का मंगलसूत्र व एस 8 कोच की सीट नंबर 48 पर सवार पटना निवासी अंजनी देवी की सोने की माला बदमाश लूट ले गए।
विज्ञापन

इन महिलाओं ने झांसी जीआरपी में तहरीर दी। तहरीर में बताया कि सोमवार की देर रात जब ट्रेन उरई के पास आटा सरसौखी सेक्शन से गुजर रही थी। तभी रात ढाई बजे सरसौखी आउटर पर चोरों ने चेन व मंगलसूत्र लूट लिए।


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बदमाशों ने पूरे सुनियोजित ढंग से लूट को अंजाम दिया। उन्होंने पहले ग्रीन सिग्नल पर मिट्टी लगा दी। ग्रीन सिग्नल न होने के कारण ट्रेन खड़ी रही। इस दौरान बदमाश वारदात को अंजाम दे गए। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के जल्द खुलासे की बात कही है। 
विज्ञापन

सिपाही संदेह के घेरे में 
जीआरपी के एसपी मोहम्मद इमरान के साथ सहायक रेल सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जीआरपी और आरपीएफ पर नाराजगी जताई और घटना के जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है, उससे लगता है कि इस मामले में आसपास के बदमाश या कुछ सिपाहियों की मिलीभगत भी हो सकती है। बारीकी से पड़ताल की जाएगी।

तीन माह पहले भी निशाना बनी थी यही ट्रेन 
बीती 19 जून को भी इसी ट्रेन में बदमाशों ने एक यात्री के मोबाइल, नगदी व कागजात चोरी कर लिए थे। इस घटना की सूचना उरई जीआरपी में दर्ज कराई गई थी। इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश उसरगांव स्टेशन पर उतरे थे। हालांकि जीआरपी अभी तक इस घटना का खुलासा नहीं कर पाई थी।  सोमवार की रात बदमाशों ने दोबारा एक और घटना को अंजाम देकर खुली चुनौती दी है। खास बात यह है कि इस ट्रेन में एस्कार्ट भी चलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें