फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: पहले बिजली के पोल से टकराया, फिर खंदक में पलटा लोडर, अंदर फंसकर चालक घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Wed, 14 Oct 2026 01:35 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: आटा-इटौरा मार्ग पर एक लोडर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। इसके बाद पानी से भरी खंदक में पलट गया। हादसे में चालक लोडर के अंदर फंसकर घायल हो गया।
विज्ञापन
आटा-इटौरा मार्ग पर खंदक किनारे पलटा लोडर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में आटा-इटौरा मार्ग पर मंगलवार की देर रात जानवरों का झुंड अचानक सामने आने से लोडर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया और पानी से भरी खंदक में पलट गया। हादसे में चालक लोडर के अंदर फंसकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

विज्ञापन

कालपी थाना क्षेत्र के कुरहना गांव निवासी हरेंद्र (35) लोडर से भाड़ा लेकर कानपुर देहात के ग्राम चौरा गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे आटा में पानी की टंकी के पास अचानक जानवरों का झुंड सामने आने से चालक नियंत्रण खो बैठा और लोडर बिजली के पोल से टकराकर खंदक में पलट गया। पुलिस ने चालक को बाहर निकलवाने के बाद लोडर को भी खंदक से बाहर कराया।

Trending Videos
विज्ञापन

http://



मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

आटा-इटौरा मार्ग पर सड़क किनारे खड़े करीब डेढ़ दर्जन बिजली के पोल हादसों का सबब बने हुए हैं। सड़क निर्माण के दौरान इन पोलों को हटाया नहीं गया, जिससे आए दिन वाहन इनसे टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बिजली के पोलों को हटवाकर सुरक्षित स्थान पर लगवाने की मांग की है। आटा थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने बताया कि घायल चालक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें