फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही के बिगड़े बोल, शहीद भगत सिंह को लेकर दिया विवादित बयान

Sun, 16 Aug 2026 06:59 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई

सार

Orai News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उरई कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही की कथित टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम में उनके संबोधन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह शहीद-ए-आजम भगत सिंह के व्यक्तित्व और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को लेकर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जालौन के उरई कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम उस वक्त विवादों में घिर गया, जब आईएएस अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी रिंकू सिंह राही का एक कथित वीडियो सामने आया।

विज्ञापन
Trending Videos

कलक्ट्रेट सभागार के मंच से अपने संबोधन के दौरान आईएएस अधिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह के व्यक्तित्व और देश की आजादी में उनके योगदान को लेकर विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

IAS अफसर के विवादित बोल

सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहे वीडियो क्लिप में आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही कथित तौर पर यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि “आज के समय के हिसाब से देखा जाए तो भगत सिंह सबसे बड़े बेवकूफ थे।” इसके अलावा उन्होंने यह भी टिप्पणी कर डाली कि भगत सिंह अपने समय में "कभी अच्छे बच्चे नहीं थे।"

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरकारी मंच से महज 23 वर्ष की उम्र में देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी भगत सिंह के प्रति ऐसी भाषा के इस्तेमाल ने मामले को बेहद संवेदनशील बना दिया है।

सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा, कड़ी कार्रवाई की मांग

आईएएस अधिकारी के संबोधन का यह वीडियो वायरल होते ही आम नागरिकों, समाजसेवियों और स्थानीय युवाओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। लोगों का कहना है कि स्वतंत्रता संग्राम के शीर्ष नायकों और अमर शहीदों के प्रति किसी उच्च प्रशासनिक अधिकारी का ऐसा गैर-जिम्मेदाराना बयान बेहद निंदनीय है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को शेयर करते हुए अधिकारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम और सामने आए वीडियो को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें