फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: दहेज में प्लाट न मिलने पर मंडप से भागा दूल्हा, पुलिस ने समझौता कराकर शादी कराई

Tue, 09 May 2023 11:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में दहेज में प्लाट न मिलने दूल्हा मंडप से भाग गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में शादी कराई गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के महेवा में दहेज में प्लाट न मिलने पर दूल्हा शादी के मंडप से भाग निकला और किसी के घर में जाकर बैठ गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दूल्हे को पकड़कर न्यामतपुर चौकी ले गई। इसके बाद समझौता हुआ और पुलिस की मौजूदगी में शादी कराई गई।

विज्ञापन


सिरसाकलार थाना क्षेत्र के मलथुआ गांव निवासी युवक की शादी कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के बिझैरा गांव निवासी युवती से तय हुई थी। दोनों की 08 मई को शादी थी। लड़की का पिता न होने की वजह से उसके नाना और मामा शादी करवा रहे थे। लड़की पक्ष शादी के लिए न्यामतपुर पहुंच गया। शादी समारोह एक गेस्ट हाउस से था। रात को मलथुआ निवासी दूल्हा भी बारात लेकर पहुंचा।

रात में टीका और बरात चढ़त की सभी रस्में पूरी की गईं। चढ़ावे के बाद दूल्हे ने न्यामतपुर में प्लाट की रजिस्ट्री के कागजात मांगे तो दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। विवाद होने पर दूल्हा मौका लगते ही गेस्ट हाउस से निकल गया। किसी तरह पुलिस दूल्हे को लेकर गेस्ट हाउस पहुंची। चौकी इंचार्ज न्यामतपुर अशोक कुमार सिंह यादव का कहना है कि दोनों पक्षों में विवाद था, समझा बुझाकर शादी करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें