फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला युवक का शव

Tue, 09 May 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 33 जांच पड़ताल करती फोरेंसिक टीम
विज्ञापन

ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला युवक का शव
हत्या की आंशका, चुर्खी थाना क्षेत्र के सिकरी रहमानपुर का है निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुठौंद। खेत में लगे ट्यूबवेल के पास संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक एक लड़की को ले जाने के मामले में आरोपी था।
थाना क्षेत्र के मदारीपुर के बिचौली मौजे में सिरसा रोड स्थित ट्यूबवेल के पास सोमवार की शाम करीब सात बजे 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। खेत मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 20 वर्ष है। उसके पास से आधार कार्ड मिला है। जांच में पता चला कि शव चुर्खी थाना क्षेत्र के सिकरी रहमानपुर निवासी नीलकंठ के पुत्र गोविंद सिंह का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के गांव में जब पता किया तो बताया कि वह घर से पांच मई से लापता है। ग्रामीणों ने बताया कि वह गांव की ही एक युवती को अपने साथ ले गया था। थानाध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि युवक के शरीर में चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें