फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: खेत से घर लौट रहे पूर्व बीडीसी सदस्य की फावड़े से काटकर हत्या, तीन-चार लोगों ने घेरकर किया हमला

Sat, 14 Nov 2026 06:56 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: पहले ट्रैक्टर से बाइक में टक्कर मारी फिर गिरने के बाद तीन-चार लोगों ने हमला कर मौत के घाट उतारा। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमरा में शनिवार दोपहर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया। खेत से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य को रास्ते में ट्रैक्टर से टक्कर मारकर गिरा दिया गया। इसके बाद तीन-चार लोगों ने उन्हें घेरकर पीटा और फिर सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फावड़ा मौके पर छोड़कर भाग निकले। दिनदहाड़े हुई हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से फावड़ा बरामद कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी राजेश श्रीवास (45) शनिवार को अपनी बुलेट से खेत पर गए थे। दोपहर में खाना खाने के लिए घर लौटते समय रास्ते में ट्रैक्टर सवार लोगों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उनके गिरते ही तीन-चार लोगों ने घेर लिया और हमला कर दिया। हमलावरों ने फावड़े से सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

परिजनों ने बताया कि राजेश अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी उमा देवी (40), बेटा मयंक (20) और बेटियां खुशी (19), मुस्कान (17), मिनी (15) व मुन्नो (8) हैं। पिता के इकलौते बेटे की हत्या और परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक के साथ आक्रोश भी है।
विज्ञापन
Trending Videos

पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में दी थी गवाही
राजेश श्रीवास सपा सरकार के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे थे। वह पिता नारायण दास के इकलौते बेटे थे। चर्चा है कि जून 2025 में गांव के राजू श्रीवास के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में राजेश ने वादी पक्ष का साथ दिया था और गवाही भी दी थी। इसी के चलते विपक्षी उनसे रंजिश रखते थे, आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश में उनकी हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस वजह की पुष्टि नहीं की है और अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

 

तीन दिन से हत्या की फिराक में थे आरोपी, अकेला मिलते ही कर दिया हमला
ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी कई दिनों से राजेश श्रीवास की रेकी कर रहे थे और उन्हें अकेले में घेरने का मौका तलाश रहे थे। हालांकि, इससे पहले वह उन्हें नहीं मिल सके। एक ग्रामीण ने बताया कि तीन दिन पहले भी एक आरोपी ने राजेश के साथ गाली-गलौज की थी, लेकिन उन्होंने इसे अनसुना कर दिया था। शनिवार को जब राजेश खेत से बाइक लेकर घर लौट रहे थे और रास्ते में अकेले मिले तो आरोपियों ने पहले ट्रैक्टर से टक्कर मारकर उन्हें गिराया और फिर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। ग्रामीणों के इन दावों से वारदात के पीछे पहले से रची गई साजिश की आशंका गहरा गई है। हालांकि, पुलिस इन बिंदुओं की जांच कर रही है।

 
विज्ञापन

एएसपी समेत पुलिस अधिकारी पहुंचे
हत्या की सूचना पर एएसपी डॉ. ईशान सोनी, सीओ अजय कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने फावड़ा कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में गवाही देने के बिंदु को भी जांच में शामिल किया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें