फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई: नवीन गल्ला मंडी में फूटा किसानों का गुस्सा, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर किया प्रदर्शन, सचिव ने कही ये बात

Fri, 13 Nov 2026 03:19 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: उरई के एट नवीन गल्ला मंडी में धान खरीद में मनमानी और कम दाम मिलने से गुस्साए किसानों ने शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर जोरदार हंगामा किया। मौके पर पहुंचे मंडी सचिव और थानाध्यक्ष ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया और चेतावनी दी कि मनमानी करने वाले व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
नवीन गल्ला मंडी में किसानों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में एट नवीन गल्ला मंडी में धान खरीद में मनमानी को लेकर शुक्रवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों पर अच्छी गुणवत्ता के धान का कम दाम लगाने और मंडी कर्मचारियों पर सही ढंग से डाक नहीं बुलाने का आरोप लगाते हुए किसानों ने मंडी परिसर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आड़े-तिरछे खड़ी कर हंगामा किया। किसानों ने पारदर्शी तरीके से डाक कराने और उपज का उचित मूल्य दिलाने की मांग उठाई।

विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे किसान मानवेंद्र सिंह, रामलखन, सुमित, शिवम, अजय कुशवाहा, उदयभान और गोविंद सिंह आदि ने कहा कि अच्छी गुणवत्ता का धान होने के बावजूद व्यापारी मनमाने तरीके से कम कीमत लगा रहे हैं। वहीं मंडी कर्मचारियों की ओर से भी सही ढंग से डाक नहीं बोली जा रही है। इससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन





आश्वासन के बाद शांत हुए किसान

हंगामे की सूचना पर मंडी सचिव आनंद कुमार गुप्ता और थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को समझाकर शांत कराया और उनकी धान खरीद शुरू कराई। मंडी सचिव ने व्यापारियों को चेतावनी दी कि खरीद में मनमानी या किसानों का उत्पीड़न करने पर संबंधित व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए और मंडी में खरीद प्रक्रिया दोबारा शुरू हो सकी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें